बदल गए हैं स्वतंत्रता के मायने
बदल गए हैं स्वतंत्रता के मायने
Share:

15 अगस्त 1947 को भारत के निवासियों ने लाखों कुर्बानियां देकर ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल की थी। स्वतंत्रता दिवस पर हवा में लहराता झंडा हमें स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का अहसास कराता है। युवा पतंगें उड़ा कर आजादी का जश्न मनाते हैं। हवा में लहराती पतंगें संदेश देती हैं कि हम आजाद देश के निवासी हैं। पर क्या तिरंगा  फहराकर या पतंग उड़ाकर आजादी का अहसास हो जाता है? क्या भारत में हर किसी को आजादी से जीने का हक मिल पाया है? हमें जो आजादी मिली, उसका हमने क्या सदुपयोग  किया। लोग पेड़ों को काट रहे हैं बालिका भ्रूण की हत्या हो रही है। 

लाडली योजना शुरू  करने भर से तो यह अनुपात कम नहीं हो सकता। इसके लिए हम सब को आगे आना होगा। स्त्री-पुरुष के बीच फर्क किया जाएगा, तो समानता का अधिकार ही कहां रहा। सड़कों पर महिलाओं पर अत्याचार होते हैं। अकेले रह रहे बुजुर्गों की हत्या कर दी जाती है। शराब  पीकर हैवान बन रहे हैं। ये कैसी आजादी है, जहां एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के अधिकारों  का हनन कर रहा है। देश की जनसंख्याँ बढ़ती जा रही है। हम पेड़ों को काट कर मकान बनाते जा रहे हैं। हमें जहां पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, पेड़-पौधे लगाकर शहर को हरा भरा बनाना चाहिए वहीं आज हम कंकरीट के जंगल बना रहे हैं। जनसंख्याँ बढऩे से पेड़ तो कट ही रहे हैं, वायु और जल प्रदूषण भी बढ़ रहा है। तो आजादी के इस दिन यह सोचिए कि पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे कितने जरूरी हैं? जन-जंगल जमीन पर मनुष्य के  स्वाभाविक अधिकार पर कुठाराघात क्यों हो रहा है। 

कई युवा एक तरफ जहां हमारे देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं वहीं कई ऐसे युवा भी हैं जो देश को शर्मसार कर रहे हैं। दिनदहाड़े   युवतियों का अपहरण, छेड़छाड़, यौन उत्पीडऩ कर देश का सिर नीचा कर रहे हैं। हमें बचपन से महिलाओं का समान करना सिखाया जाता है पर आज युवा घर से बाहर निकलते ही महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने से नहीं चूकते। छेड़छाड़ तो आम बात हो गई है। अब तो दिनदहाड़े गोली-मारने जैसे अपराध भी हो रहे हैं। क्या इसी दिन के लिए हमने आजादी हासिल की थी? हमारे देश से लिंग भेद खत्म होता नजर नहीं आ रहा। देश के सबसे कमजोर नागरिक पुलिस और कानून के बावजूद भयभीत रहें तो फिर कैसी आजादी!  स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ । 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -