राहुल को विदेशी हवा से सद्बुद्धि मिल जाएः नकवी
राहुल को विदेशी हवा से सद्बुद्धि मिल जाएः नकवी
Share:

नई दिल्ली: राहुल गांधी एक बार फिर से ज्ञातवास पर है। वे यूरोप टुर पर है। इस दौरान फिर से देश में राहुल की छुट्टियों पर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के यूरोप दौरे पर चुटकी भरे अंदाज में कहा है कि हो सकता है, विदेशी हवा से राहुल को सद्बुद्धि मिल जाए।  

नकवी मामी जमीर फात्मा के इंतकाल के गम में शरीक होने आए थे। तभी उन्होने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कांग्रेस देश के विकास में बाधा डाल रही है। डीडीसीए में भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे वित मंत्री अरुण जेटली के बारे में नकवी ने कहा कि उनका दामन पूरी तरह साफ है। साथ ही वो बोले कि आप बकवास लोगों की मंडली है। 

आप केवल नाटक करती है। संसद न चलने देने का दोष मढ़ते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास का अपहरण कर रखा है। साम्राज्यवादी व सामंतवादी मानसिकता से भरी कांग्रेस देश का विकास नही चाहती है। नकवी ने उतर प्रदेश में गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि बीजेपी अकेले के दम पर चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ में टेपकांड खुलासे पर कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की हिस्ट्रीशीटर और जननी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -