राखियों से गुलजार हुए बाजार, आज निखरेगी भाईयों की कलाईयां
राखियों से गुलजार हुए बाजार, आज निखरेगी भाईयों की कलाईयां
Share:

नईदिल्ली। देशभर में आज हर कोई चहक रहा है। जहां बहनें पूजन की थाल सजाकर रंग - बिरंगी राखियों को सजाने में लगी हैं वहीं भाई भी उत्साहित हैं। दरअसल देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों के बाजार गुलजार हैं। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा नहीं है। भद्रा नहीं होने से भाई और बहन यह पर्व हर समय मना सकेंगे। इस बार रक्षाबंधन का यह पर्व एक विशेष योग लेकर आया है। सिंहासन - गौरी योग का यह अवसर काफी शुभफलदायक है। वैसे तो रक्षाबंधन का मुहूर्त तड़के 5.50 बजे से ही प्रारंभ हो गया।

रक्षाबंधन के इस पर्व में सिंहासन गौरी योग काफी लंबे समय बाद आया है। दरअसल यह योग तीन साल बात बना है। देशभर में हर कहीं श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पंडित जितेंद्र कुमार झा ने कहा कि 17 अगस्त की दोपहर 3.40 बजे श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। यह तिथि 18 अगस्त तक रहेगी। इस पर्व में भद्रा का योग भी समाप्त हो गया है। दरअसल भद्रा 17 अगस्त की शाम 4.27 बजे लगा था। मगर यह योग 18 अगस्त को तड़के 3.42 बजे समाप्त हो गया।

जिसके कारण रक्षाबंधन का पर्व तड़के 5.50 बजे से मनाना प्रारंभ कर दिया गया। रक्षाबंधन का यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान बाजारों में जमकर खरीदी की गई बडे पैमाने पर आज भी जमकर खरीदी की जाएगी। महेशखूंट प्रतिनिधि के अनुसार भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व को लेकर महेशखूंट में राखी की दुकान पर भीड़ लगी रही। केवल यहीं पर नहीं देश के कई प्रमुख रक्षाबंधन के बाजार लोगों से पटे रहे। ज्वेलरी शाॅप पर भी लोगों की जमकर आवक रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -