मार्गशीर्ष महीने में ये काम करने से याद आ जाता है पिछला जन्म
मार्गशीर्ष महीने में ये काम करने से याद आ जाता है पिछला जन्म
Share:

हिन्दू केलैंडर के अनुसार कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो जाता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह माह 9 नवंबर से प्रारंभ होकर 8 दिसंबर 2022 तक चलेगा। जी हाँ और इस महीने में भगवान श्री हरी विष्णु और उनके आठवें रूप श्रीकृष्‍ण की पूजा का खास महत्व रहता है। अब हम आपको बताते हैं इस माह के महत्व को।

आज जरूर करें श्री विष्णु और माता तुलसी की यह आरती

अगला जन्म सुखमय : कहा जाता है इस माह में विधिवत व्रत उपवास रखने और पूजा करने मनुष्‍य दूसरे जन्म में रोग और शोक रहित रहता है। जी हाँ और उसका अगला जन्म इस जन्म की अपेक्षा अधिक सुखमय रहता है और उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

पिछले जन्म का स्मरण : कहते हैं मार्गशीर्ष शुक्ल 12 को उपवास प्रारंभ कर प्रति मास की द्वादशी को उपवास करते हुए कार्तिक की द्वादशी को पूरा करना चाहिए। जी हाँ और प्रति द्वादशी को भगवान विष्णु के केशव से दामोदर तक 12 नामों में से एक-एक मास तक उनका पूजन करना चाहिए। ऐसा मना जाता है कि ऐसा करने से इससे पूजक 'जातिस्मरण' यानी पूर्व जन्म की घटनाओं को स्मरण रखने वाला हो जाता है तथा उस लोक को पहुंच जाता है, जहां फिर से संसार में लौटने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

पापों को नष्ट करने वाला माह : महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि जो मार्गशीर्ष माह में एक समय भोजन करके अपना दिन बिताता है और अपनी शक्ति के साथ दान पुण्य करता है वह समस्त पापों को नष्‍ट कर देता है।

कैसे और क्यों लगता है चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिए यहाँ

मार्गी होने से पहले इन 4 राशियों का साथ देंगे गुरु, चमक उठेगी किस्मत

आज से आरंभ हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानिए लाभ-उपाय और किन बातों का रखना है ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -