मरीज घबराया हुआ है
मरीज घबराया हुआ है
Share:

मरीज: डॉक्टर साहब, जल्दी कुछ करो, मेरे पैरों पर एक औरत ने गाड़ी चढा दी।

डॉक्टर ने अच्छे से चेक किया और पाया कि मामूली चोट है पर मरीज घबराया हुआ है।

डॉक्टर: ओ हो, भाई आपरेशन करना पडेगा, बहुत खर्चा आयेगा... तैयार हो?

मरीज: कुछ भी करो जल्दी करो। कमीनी ने मरा सोच कर उठाया भी नहीं।

इतने में ही डॉक्टर की पत्नी का फोन आया।

डॉक्टर: हैलो

पत्नी: हैलो छोड़ो, ये बताओ मैं क्या करूं? मुझसे कार चलाते में एक आदमी मर गया जय हिंद चौक पर।

डॉक्टर: आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे?

पत्नी: हरी टी शर्ट और काली पैंट।

डॉक्टर: ओ हो, तो उसे तुमने मारा है। पुलिस खूनी को तलाश करती हुई घूम रही है।

पत्नी: तो अब क्या करूं?

डॉक्टर: करना क्या है, 4-6 महीने के लिए मायके भाग जा जल्दी।

पत्नी: ठीक है जा रही हूँ।

मरीज: डॉक्टर साहब करो ना कुछ।

डॉक्टर: भाई कुछ नहीं हुआ है तेरे को, ये ले 500 रूपये और चार बियर ले आ, दोनो पियेंगे... और हाँ, यह हरी टी शर्ट निकाल के जा।

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -