मराठा आरक्षण पर झुकी राज्य सरकार, ये है अहम वजह
मराठा आरक्षण पर झुकी राज्य सरकार, ये है अहम वजह
Share:

मुंबई। मराठा समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में चल रहे आंदोलन के सामने सरकार ने अपने घुटने टेक दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय को ​आरक्षण देने के मुूद्दे को अपनी मंजूरी दे दी। हर क्षेत्र के नेताओं से बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

मराठा आंदोलन सख्त, सरकार को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

संयुक्त बयान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज हमने सभी क्षेत्रों के नेताओं के साथ हुई बैठक में फैसला किया कि मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाएगा। बैठक में समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर सहमति बनी। राज्य सरकार मराठा आरक्षण को लेकर समुदाय के  साथ है और जल्द से  जल्द इस मामले को प्रक्रिया में लाया जाएगा और कानूनी तौर पर आरक्षण दिया जाएगा।    इससे पहले भी मुख्यमंत्री मराठा समुदाय के पक्ष में अपना बयान दे चुके हैं। 


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समुदाय के आरक्षण की मांग को अपनी मंजूरी आगामी चुनावों को देखते हुए दी है। दरअसल, महाराष्ट्र में मराठा समुदाय की आबादी 30 प्रतिशत है और ऐसे में उनका वोट किसी भी पार्टी को महाराष्ट्र की सत्ता दिला सकता है। इसीलिए फडणवीस ने आरक्षण का पांसा फेंककर मराठा समुदाय को मनाने की कोशिश की है। 
बता दें कि इससे पहले मराठा आंदोलन ने हिंसक रुख अपना लिया था। इस आंदोलन में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली और आंदोलनकारियों ने कई  बसों को जला दिया। इसके बाद 30 जुलाई को आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम ​दिया था। इसके पूरे होते ही 1 अगस्त से उन्होंने जेल भरो आंदोलन चलाया था। 

 खबरें और भी

आग उगल रहे मराठा, सुलग रहा महाराष्ट्र, अब पुणे-सोलापुर हाइवे जाम

मराठा आरक्षण को लेकर आज शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

उग्र हुआ मराठा आंदोलन फुंके 100 वाहन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -