पाटीदारों के बाद मराठा आरक्षण बन सकता है भाजपा की तकलीफ
पाटीदारों के बाद मराठा आरक्षण बन सकता है भाजपा की तकलीफ
Share:

नईदिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों का अंतर कम रहने और भाजपा नेताओं द्वारा सीटों पर जीत के दावे किए जाने के जादुई आंकड़े तक न पहुंच पाने को लेकर, भाजपा में चर्चा की गई। इसका एक कारण पाटीदार आरक्षण आंदोलन को भी माना गया। अब यह माना जा रहा है कि, पाटीदार आरक्षण आंदोलन की तरह ही भाजपा को मराठा आरक्षण आंदोलन नुकसान पहुंचा सकता है। यह बात मुंबई में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए, पोस्टर्स और बैनर्स में नज़र आ रही है। जी हां, मराठा युवा मोर्चा द्वारा इस तरह के पोस्टर्स लगाए गए हैं जिसमें भाजपा को 100 से अधिक सीटें भी नहीं मिलने का दावा किया गया है।

यदि भाजपा ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई तो फिर, गुजरात से खराब हालात महाराष्ट्र में हो सकते हैं। जानकारी सामने आई है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी शतक भी पूरा नहीं कर सकी। ऐसे में महाराष्ट्र में मराठों को आरक्षण नहीं मिलता तो फिर आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र में 50 का आंकड़ा तक पार नहीं हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र में मराठा समाज के लोग बड़े पैमाने पर निवास करते हैं।

ऐसे में इनका करीब 100 विधानसभा सीटों पर असर है। जबकि राज्य में 288 विधानसभा सीटें हैं। मराठा समाज ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के कार्यकाल के दौरान अपने लिए, आरक्षण की मांग की। उनकी मांग है कि उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में और शासकीय नौकरियों में 16 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इसके लिए उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र के विभिन्न भागों में आंदोलन किया था। मराठा समाज अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अब तक अधिकांश मुख्यमंत्री मराठा समाज के ही हैं।

जागी मराठों की शक्ति, राज्यभर में हो रहा आंदोलन का शंखनाद

मराठा आंदोलन को लेकर शिवसेना ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की

आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर मराठा, मुंबई हुआ ठप

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -