खतरनाक संगठनों में माओवादी का भी नाम
खतरनाक संगठनों में माओवादी का भी नाम
Share:

नई दिल्ली : विश्व में कई ऐसे आतंकी संगठन हैए जो खतरनाक होकर अब तक हजारों लोगों को मौत की नींद सुला चुके है। इन्हीं खतरनाक संगठनों में अब माओवादी संगठन का भी नाम शामिल हो गया है। एक रिपोर्ट मेें यह बताया गया है कि माओवादी का नंबर चौथे स्थान पर आ गया है। माओवादी भारत का संगठन है और पिछले कई वर्षों से यह संगठन आतंक का पर्याय बन चुका है।

विश्व में तालिबानए इस्लामिक स्टेट और बोको हरम जैसे आतंकी संगठन खतरनाक माने जाते है परंतु अब इनमें भारत का माओवादी संगठन भी शामिल हो गया है। आतंकी संगठनों का यह रिपोर्ट हाल ही में सामने आई है। यह कहा गया है कि यदि भारत सरकार ने माओवादी संगठन पर पहले से ही नियंत्रण कर लिया होता तो संभवतः यह संगठन खतरनाक संगठनों की श्रेणी में आकर खड़ा नहीं होता।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 2015 के दौरान दुनिया में ग्यारह हजार से अधिक आतंकी हमले किये गये और इनमें 28 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। आतंकवाद से प्रभावित देशों में भारत का चैथा स्थान है। सर्वे में पाकिस्तान का भी नाम आतंकवाद से प्रभावित देशों में है। अफगानिस्तान और इराक को सबसे ज्यादा प्रभावित बताया गया।

पाकिस्तान झूठा और बेईमान, अफगान राष्ट्रपति ने उगला गुस्सा

मुंबई हमले की कार्रवाई तेज करने की पाकिस्तान को सलाह

पुणे में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, हाई अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -