राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कई उम्मीद, MP के लोकसभा इलाकों से गुजरेगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कई उम्मीद, MP के लोकसभा इलाकों से गुजरेगी यात्रा
Share:

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से काफी उम्मीद लगाए हुए है। मध्य प्रदेश में यह 7 दिन में 9 जिलों के अंतर्गत आने वाले 7 लोकसभा क्षेत्रों से होती हुई गुजरने वाली है। इनमें कुल 54 विधानसभा इलाके आते हैं। 2023 के चुनाव परिणाम के हिसाब से देखें तो मुरैना, ग्वालियर और रतलाम लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस मुकाबले में दिखाई दे रही है।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से केवल एक सीट छिंदवाड़ा जीत पाई थी। तब सीएम कमल नाथ थे और छिंदवाड़ा उनका गढ़ है। यहां पार्टी ने उनके पुत्र नकुल नाथ को उम्मीदवार बना दिया गया था। हालांकि, जीत का अंतर 37 हजार 536 था, जो प्रदेश में सबसे कम था। जबकि, विधानसभा चुनाव में यहां की सातों सीट कांग्रेस ने जीत ली थी।

यहां की 24 सीटों में से कांग्रेस ने 11 जीती हैं तो एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार जीते हैं। शेष 12 सीटें बीजेपी के पास हैं। जबकि, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस मुकाबले में दिखाई नहीं देती, क्योंकि यहां की 32 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें बीजेपी के पास हैं। प्रदेश कांग्रेस की कार्ययोजना यात्रा के माध्यम से उन सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की है, जहां उसने बढ़त बनाई या फिर बराबरी के मुकाबले में बने हुए है।

आज ऐसे होगी आपके दिन की शुरुआत, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

दांपत्य जीवन में बढ़ सकता है इन राशि के लोगों का तनाव, जानें अपना राशिफल

इन राशि के लोगों के लिए आर्थिक पक्ष से कुछ ऐसा रहने वाला है आज, जानें अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -