लोग राजनेताओं को चोर समझने लगे हैं
लोग राजनेताओं को चोर समझने लगे हैं
Share:

कुरूक्षेत्र : इन दिनों इस तरह के हालात उत्पन्न हो गए हैं कि अब लोग नेताओं को चोर तक समझने लगे हैं। यह कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। जी हां, पिहोवा के मांडी ग्राम में बाबा श्रीचंद जयंती समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उपस्थितों को संबोधित किया।

जिसमें उन्होंने कहा कि नेताओं को लोग चोर समझने लगे हैं। लोगों का राजनेताओं से विश्वास उठ गया है। लोग राजनेताओं को शक की नज़रों से देखने लगे हैं। राजनीति में साफ छवि का निर्माण होना बेहद जरूरी है। हरियाणा में सरकार का यही प्रयास है। सरकार राजनीति का नक्शा बदलना चाहती है। इस उद्देश्य से हम सत्ता में आए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा यह भी कहा गया है कि राजनीति को लेकर सरकार की धारणा बदल सकती है। राजनीति पर से लोगों का जो विश्वास हटा है। वह वे फिर से लाना चाहते हैं। इस तरह की पीड़ा को समाप्त करने के लिए सरकार संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का मन बना रही है। संस्थाओं से उन्होंने राजनीति को साफ बनाने के लिए पहल करने की अपील की है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -