मनीषा रानी ने किया ऐसा काम, दर्शकों से लेकर स्टार्स भी हुए फैन
मनीषा रानी ने किया ऐसा काम, दर्शकों से लेकर स्टार्स भी हुए फैन
Share:

टीवी के चर्चित डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में मनीषा रानी छाई हुई हैं। अपने धमाकेदार डांस के कारण वो दर्शकों और जजों की पसंदीदा बनी हैं। मनीषा रानी की टॉप 5 में एंट्री हो चुकी है। वो फिनाले में पहुंच गई हैं। अब प्रशंसकों को इंतजार है उनके ट्रॉफी जीतने का। बिहार की बिटिया को उनकी इंस्पायरिंग जर्नी के लिए प्रशंसक ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी सपोर्ट कर रहे हैं।

सोनू सूद ने मनीषा की प्रशंसा की है। उन्हें सपोर्ट किया है। मनीषा के नेक इरादों और सोसायटी की सहायता करने की उनकी पहल को सराहा है। लोकप्रिय निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मनीषा रानी के इतनी कम उम्र में जो नाम कमाया है, उसकी प्रशंसा में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। निर्देशक ने लिखा, मिडिल क्लास लड़की जो बिहार के छोटे कस्बे मुंगेर से आई, 8 वर्ष की उम्र में पेरेंट्स अलग हो गए। सर्वाइव करने के लिए नौकरी की। 

2015 में किस्मत उसे मुंबई लेकर आई। डांस इंडिया डास में गई मगर पहले राउंड में एविक्ट हुई। बहुत संघर्ष किया फिर 9 वर्ष पश्चात् यंग, क्रिएटिव और टैलेंटेड लड़की मनीषा रानी झलक दिखला जा की फाइनलिस्ट है।  आज वो सोशल मीडिया सेंसेशन है और यंगेस्ट सेलेब्रिटी भी। मनीषा ने 11 वर्षों में छोटे शहरों से आईं 11 अनाथ टैलेंटेड लड़कियों को स्पॉन्सर किया है। इस नेक काम के लिए प्रशंसक भी मनीषा की प्रशंसा कर रहे हैं।

'मैं उसे जान से मारने ही जा रहा था', आखिर क्यों स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय पर भड़के रोनित रॉय?

नव्या नवेली ने बांधे आराध्या बच्चन के तारीफों के पूल, बोली- 'वो मुझसे ज्यादा समझदार है'

नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर कुमार साहनी, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -