खरीदी का महामुहूर्त आज, व्यापारियों की बांछे खिलीं
खरीदी का महामुहूर्त आज, व्यापारियों की बांछे खिलीं
Share:

दीपावली की आहट आते ही घर, वृंदनवार और बाजार सभी सज - संवर जाते हैं। ऐसे में दीपावली की खरीदी भी प्रारंभ हो जाती है। यूमं तो दीपावली का पर्व खरीदी के शुभ मुहूर्तों से ही प्रारंभ होने लगता है। इन मुहूर्तों में लोग लग्नसरा की खरीदी भी कर लेते हैं। ऐसा ही एक शुभ मुहूर्त आज आया है। दरअसल मंगलवार होने से यह खरीदी का दुर्लभ मुहूर्त बन गया है। मंगल पुष्य के अवसर पर इसे महामुहूर्त का नाम दिया गया है। 

हालांकि कुछ लोगों ने सोमवार से ही खरीदी प्रारंभ कर दी थी। दरअसल खरीदी का यह मुहूर्त सोमवार शाम को ही लग गया था। जिसके कारण कुछ लोगों ने सोमवार शाम को ही खरीदी कर ली तो कुछ लोगों ने सोमवार को अपने गहने और अन्य सामान की बुकिंग करवाई मगर इसकी डिलिवरी मंगलवार को की गई। सोमवार शाम पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होने के साथ ही लोग इलेक्ट्राॅनिक शोरूम, आॅटोमोबाईल, स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं के यहां टूट पड़े। 

लोगों में खरीदी का जबरदस्त उत्साह था। पुष्य नक्षत्र की खरीदी के दौरान कुछ लोग आॅटोमोबाईल कंपनियों के शोरूम पहुंचे। जहां उन्होंने कारों की डीलिंग की। मंगल पुष्य पर भी वाहनों और अन्य उपभोक्ता सामग्रियों की पूछ परख बढ़ गई है। सबसे खुशी की बात उपभोक्ताओं के लिए यह रही कि सोना करीब 750 रूपए के दाम पर नीचे आ गया। इस दौरान इसके दाम 26750 प्रति 10 ग्राम रहे वहीं चांदी में 500 रूपए की गिरावट रही। चांदी 36500 रूपए प्रति किलो के दाम पर रही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -