दुर्घटना में कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए जोड़ा पैर से
दुर्घटना में कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए जोड़ा पैर से
Share:

चांगशा : चीन के डॉक्टरों ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है उन्होंने एक फैक्ट्री के कर्मचारी के कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए उसे पैर से जोड़ दिया. खबर के अनुसार चीन के चांगशा में शियांग्या हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक शख्स का 'कटा हुआ हाथ' जिंदा रखने के लिए अनोखा ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने फैक्ट्री वर्कर झोउ के कटे हाथ को उसके पैरों से जोड़ दिया। करीब 30 दिनों तक हाथ को इस तरह जिंदा रखा गया और फिर 10 घंटे की सर्जरी के बाद उसे कलाई से जोड़ दिया गया। फैक्ट्री वर्कर झोउ का हाथ ब्लेड मशीन पर काम करने के दौरान कट गया था।

उसे तुरंत चांगशा के शियांग्या हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को समझते हुए हाथ को सर्जरी के जरिए जोड़ने का फैसला किया। लेकिन झोउ के हाथ की हालत बहुत खराब थी। हादसे में हाथ को इतना नुकसान पहुंच चुका था कि डॉक्टरों के लिए इसे तुरंत कलाई से जोड़ना संभव नहीं था। डॉक्टर्स का मानना था कि हाथ की नसें और मांसपेशियां बेहतर स्थिति में पहुंच जाए, तब उसे कलाई से जोड़ा जाए। डॉ. तांग ने बताया कि सामान्य तापमान में कटी हुई उंगलियों को भी 10 घंटे के अंदर पर्याप्त खून की जरूरत थी। 

अगर ये अंग ज्यादा देर तक खून की कमी झेलता, तो इसके टिशू मर जाते और इसे जिंदा रखना मुश्किल हो जाता। डॉ. तांग और उनकी टीम ने फैसला किया कि झोउ का हाथ उनकी दाईं एड़ी से जोड़ दिया जाए। तथा इस दौरान एक महीने से ज्यादा वक्त तक हाथ पैरों से ही जुड़ा रहा। इसके बाद डॉ. तांग और उनकी टीम ने 10 घंटे की सर्जरी कर इसे कलाई से जोड़ा। डॉ तांग के मुताबिक, झोउ अब अपनी उंगलिया चलाने में सक्षम है।

हालांकि, हाथ का पहले की तरह इस्तेमाल करने में अभी उसे वक्त लगेगा। शियांग्या हॉस्पिटल के डॉक्टर्स इससे पहले 2013 में भी ऐसा ही एक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। चीनी डॉक्टरों के इस कारनामे की हर और प्रशंसा हो रही है हर कोई इस खबर को सुनकर विश्वास नही कर पा रहा है की ऐसा भी कभी हो सकता है. जो की किसी चमत्कार से कम नही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -