गौरक्षा के नाम पर हिंसा के बाद झारखंड में हालात तनावपूर्ण
गौरक्षा के नाम पर हिंसा के बाद झारखंड में हालात तनावपूर्ण
Share:

रांची। झारखंड में गौरक्षा को लेकर तनावपूर्ण स्थिति हो गई है। जी हां, यहां के गिरीडीह के देवरी क्षेत्र में एक घर के बाहर मृत गाय मिलने से हिंसा भड़क उठी। ऐसे में जिस घर के बाहर यह गाय मिली थी उसे पीट दिया गया और घर को आग लगा दी गई। यह घर उस्मान अंसारी नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। घटना  के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

आक्रोशित लोगों की भीड ने पुलिस पर ही पथराव प्रारंभ कर दिया। इस वारदात में लगभग 50 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए यहां वहां भागते नज़र आए। मिली जानकारी के अनुसार गिरीडीह के देवरी क्षेत्र के बेरिया हतियातंद गांव में कुछ लोगों ने यहां पर घर के बाहर मृत गाय देखी तो लोग भड़क उठे। ऐसे में पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी गई।

कुछ लोगों ने घर में आग लगा दी। पिटाई से उस्मार अंसारी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें और उनके परिजन को बचाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने उन पर भी पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। यह हवाई फायरिंग थी। इस घटना में घायल आरोपी कृष्णा पंडित को पकड़ लिया गया।

बीफ और सीट विवाद को लेकर भीड़ ने की मुस्लिम बच्चे की हत्या

जुनैद के पिता ने की PM मोदी से मन की बात

अमेरिका के लोगों को ये पता है 'भूरी गाय देती है भूरा दूध', सर्वे में हुआ खुलासा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -