तेजस्वी यादव से नाराज हुए मामा साधु यादव, बोले- इस लड़की से शादी करके यादवों का अपमान किया है...
तेजस्वी यादव से नाराज हुए मामा साधु यादव, बोले- इस लड़की से शादी करके यादवों का अपमान किया है...
Share:

पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव एवं रिचेल गॉडिन्हो के विवाह से उनके मामा साधु यादव खफा हो गए हैं। साधु यादव का कहना है कि तेजस्वी ने गैर समुदाय की युवती से शादी करके यादवों का अनादर किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने पूरे यादव समाज का अनादर किया है। उनकी सभी बहनों ने यादवों में ही विवाह किया, मगर तेजस्वी ने एक ईसाई महिला से विवाह किया है। यादव समाज इसे कभी कबूल नहीं करेगा। 

वही साधु यादव इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दोतरफा बोलने वाले शख्स हैं। उन्हें चुनाव जीतने के लिए यादवों का वोट चाहिए, मगर वह यादव समाज की लड़की से विवाह नहीं कर सकते हैं। उन्हें अब चंडीगढ़ एवं केरल जाकर वोट मांगने चाहिए क्योंकि बिहार में उनके लिए कुछ नहीं बचा है। आगे बताते हुए साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जाति बंधन तोड़कर दूसरी जाती की लड़की से विवाह करते हैं तो वह बिहार में जाति आधारित जनगणना की मांग किस आधार पर कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की शादी से उन्हें बेहद दर्द हुआ है तथा वह उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी नहीं देंगे। वही तेजस्वी की शादी पर इल्जाम लगाते हुए साधु यादव ने कहा कि जब कभी भी बिहार पर कोई दिक्कत आती तो तेजस्वी दिल्ली भागते थे। लालू परिवार ने अपने बेटी की शादी को क्यों छुपाया? कुछ तो ऐसा है जो गड़बड़ था, क्योंकि दुल्हन का नाम भी नहीं बताया गया था। 

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

संसद का शीतकालीन सत्र : भाजपा की बैठक जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -