मालदीव के राष्ट्रपति आज करेंगे ताज का दीदार
मालदीव के राष्ट्रपति आज करेंगे ताज का दीदार
Share:

आगरा : मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह भारत दौरे पर है जंहा आज वह ताजमहल का दीदार करने आगरा आ रहे हैं। वो चार घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगे। ताजमहल देखने के बाद वो होटल अमर विलास में लंच करेंगे। वो ताजमहल से अधिक समय होटल अमर विलास में गुजारेंगे। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। 

दोपहर में पहुंचेंगे ताज महल 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह पूर्वाह्न लगभग 10.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे। स्वागत सत्कार के बाद यहां से उनका काफिला सीधे होटल अमल विलास पहुंचेगा। दोपहर 12.10 बजे वह ताजमहल पहुंचेंगे। 50 मिनट के भ्रमण के बाद दोपहर 1.10 बजे वह फिर होटल अमर विलास जाएंगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति को होटल में राज्य सरकार की ओर से भोज दिया जाएगा। वह होटल में लगभग 95 मिनट रहेंगे। अपराह्न 2.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 3.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

कुंभ मेले में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी 400 नई बसें

ताजनगरी में भी सर्द हवाओं का कहर जारी

काशी से प्रयागराज की यात्रा कराएगी कस्तूरबा और कमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -