घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं चीजी लच्छा पराठा
घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं चीजी लच्छा पराठा
Share:

बच्चों अक्सर खाने में बहुत नाटक करते है ऐसे में बच्चो के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट चीजी लच्छा पराठा। इसे बनाने की रेसिपी बिल्कुल सरल है। जानिए चीजी लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी... 

चीजी लच्छा पराठा बनाने की सामग्री:-
एक कप गेंहू का आटा
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
आधा कप ग्रेटेड चीज
मिक्स्ड हर्ब्स
धनिया की बारीक कटी पत्तियां
कुटी हुई लाल मिर्च

चीजी लच्छा पराठा बनाने की सामग्री:-
सबसे पहले गेंहू के आटे को गूंथ लें। इस आटे में दो चम्मच तेल एवं स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद आटे को बिल्कुल नॉर्मल पानी से गूंथकर साइड में रख दें। लगभग आधे घंटे पश्चात् इस आटे की लोई बना लें। चीज को अच्छी प्रकार से ग्रेट कर प्लेट में रख लें। अब आटे की गोल लोई बनाकर एक रोटी बेल लें। रोटी को पतला ही रखें। अब इस रोटी के ऊपर हल्का तेल लगाएं। फिर ऊपर घिसा हुआ चीज फैलाएं। साथ में मिक्सड हर्ब्स, बारीक कटी धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च डालें। अब एक दूसरी उसी आकार की रोटी बेलकर चीज वाले हिस्से को ढंककर अच्छी प्रकार से किनारो को दबा दें। जिससे कि ये खुले नहीं। अब इस चीज फिल्ड रोटी को एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें। एक-एक कर सारे लंबे टुकड़ों को रोल करें एवं एक के ऊपर एक सेट कर गोल आकार दें। हाथों से दबाकर इसे थोड़ा फ्लैट कर लें तथा फिर बेलन से बेल लें। गर्म तवे पर डालें एवं सुनहरा होने तक सेंके। तैयार है स्वादिष्ट चीजी लच्छा पराठा, अब इसे गर्मागर्म रायता या चटनी के साथ परोसें।

ऐसे लोगों को अचानक पड़ सकता है दिल का दौरा

शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को ना करें अनदेखा, वरना पड़ेगा भारी

दिल की नसें ब्लॉक होने पर दिखते है ये संकेत! ना करें अनदेखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -