दान-पूजन कर हुई मकर संक्रांति की शुरूआत
दान-पूजन कर हुई मकर संक्रांति की शुरूआत
Share:

सूर्योदय के साथ ही देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। सर्द सुबह के बावजूद लोगों ने पवित्र नदियों और संगम में पहुंचकर डुबकी लगाई। लोगों ने सूर्य को अध्र्य तो दिया ही साथ में दान,पूजन, दीपदान कर पुण्यलाभ भी लिया। श्रद्धालु गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा, हुबली आदि पवित्र नदियों के तटों पर पहुंचे और स्नान किया। गंगा के तट पर प्रातः 7.32 बजे से लेकर शाम 5.17 बजे तक पुण्यलाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने तिल का दान भी किया। 

मकर संक्रांति के पर्व का धार्मिक उल्लास नदियों के किनारों पर उमड़ा। श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ नदियों में डूबकी लगाई। यही नहीं सूर्य को अध्र्य दिया गया। नदी के किनारे मकर संक्रांति का दान दिया गया। तो श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिरों में दर्शन भी किए। कहीं - कहीं शिवलिंग पर तिल भी समर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने तिल, खिचड़ी, गुड़ और कंबल का दान भी किया।

उल्लेखनीय है कि श्रद्धालु तिल, खिचड़ी और कंबल का दान करते हैं। उल्लेखनीय है कि भगवान सूर्य को खिचड़ी और तिल का भोग लगाकर उसका सेवन करने से विभिन्न जन्मों के कष्ट दूर होते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान सूर्य पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर पहुंचते हैं। शनिदेव मकर राशि के स्वामी कहे जाते हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए खिचड़ी,तिल का भोग लगाया जाता है। मकर संक्रांति को तमिलनाडु में पोंगल के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल में संक्रांति के नाम से भी इस पर्व को जाना जाता है।

मान्यता है कि मकर संक्रांति के ही दिन गंगा - भागीरथी से मिली थी। महाराज भागीरथ द्वारा अपने पूर्वजों हेतु तर्पण किया गया था। उनका तर्पण स्वीकार करने के बाद गंगा समुद्र में जाकर मिल गई थी। माना जाता है कि मकर संक्रांति के काल में काले तिल, काले वस्त्र आदि दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वैसे राशि के अनुसार तत्वों का दान करना अधिक लाभकारी होता है। मकर संक्रांति के इस पर्व पर सुबह से ही आसमान में पतंगबाजी का रंग देखने को मिला। पतंगबाज उत्साहित होकर पतंगबाजी करने में लगे रहे। तो महिलाऐं दान और पूजन की तैयारियों में व्यस्त रहीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -