तिल गुड की मिठास के साथ मना मकर संक्रांति का पर्व
तिल गुड की मिठास के साथ मना मकर संक्रांति का पर्व
Share:

देशभर में उत्साह और उल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। यूं तो मकर संक्रांति का यह पर्व 14 जनवरी से ही प्रारंभ हो गया था। मगर भारतीय पंचांग और धार्मिक रीति से यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस पर्व की शुरूआत के दौरान सुबह से ही श्रद्धालु विभिन्न पवित्र नदियों के किनारे एकत्रित हो गए। घाटों पर स्नान, दान और पूजन - अर्चन का दौर चला।  इस पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने तिल, और अन्य धान्यों का दान किया। श्रद्धालुओं ने दीप दान भी किया।

श्रद्धालुओं द्वारा सूर्य देव को अध्र्य दिया गया। पूजन के दौरान श्रद्धालु घाटों पर मौजूद रहे। स्नान, दान के दौरान वेद - मंत्रों की वाणि गूंजी। यही नहीं सुबह से ही महिलाओं ने तिल - गुड़ के व्यंजन बनाए। महिलाएं सुबह से ही पूजन अर्चन के कार्यक्रम में और तिल - गुड़ के दान और व्यंजन बनाने में व्यस्त रहीं। इस दौरान खिचड़े का दान भी दिया गया। श्रद्धालुओं ने पूजन किया। बड़े ने छोटों को तिल गुड़ दिया तो छोटों ने बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

मकर संक्रांति के इस पर्व पर लोगों ने सूर्य देव का पूजन भी किया। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हो गए। श्रद्धालुओं ने दिनभर दान कर पुण्य कमाया। बड़ी देर तक गंगा, यमुना, शिप्रा, नर्मदा, हुबली आदि पवित्र नदियों के पवित्र घाटों पर स्नान का कार्यक्रम चलता रहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -