आर्मी में अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी
आर्मी में अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ वक़्त बिताकर वापस लौट आए हैं। धोनी फिलहाल, अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। धोनी ने विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद ब्रेक लेकर दो सप्ताह के लिए जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ वक़्त बिताया।

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी ख़त्म की। धोनी को विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में पोस्टिंग दी गई थी और उन्होने पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई। धोनी बाद में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में नज़र आए और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए विकेट कीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाई। पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 एक दिवसीय के दौरान टीम का हिस्सा था। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान हैं।

कर्नाटक: पूर्व सीएम कुमारस्वामी पर लगे ये गंभीर आरोप

इस टीम के जरिए क्रिकेट में वापसी करेंगे अंबाती रायडू

इस खिलाड़ी को लेकर बीसीसीआई और सीओए में विवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -