दिल्ली में होगा महायज्ञ, देश के हर घर से जायेगा घी
दिल्ली में होगा महायज्ञ, देश के हर घर से जायेगा घी
Share:

नई दिल्ली : इस साल चैत्र नवरात्र में पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद महेश गिरी एक यज्ञ का आयोजन कर रहे है, जिसके लिए लाल किला मैदान को चुना गया है. यह यज्ञ 18 से 25 मार्च तक चलेगा. जिसकी विशेषता यह रहेगी कि, इसमें देश के हर घर से एक एक चम्मच घी लिया जायेगा, इसके लिए हर राज्य में रथयात्रा निकाली जाएगी,  देश की सीमाओं और चारों धामों से लाए गए जल और मिट्टी से 108 यज्ञ कुंड बनाए जाएंगे. गिरी ने बताया कि 1,111 ब्राह्मण इस यज्ञ को संपन्न करेंगे इस  महायज्ञ को "राष्ट्र रक्षा महायज्ञ" का नाम दिया गया है.

वैसे तो महेश गिरी इसे पूरी तरह गैर राजनैतिक बता रहे हैं, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2019 में आने वाले आम चुनावों से पहले भाजपा इस यज्ञ के माध्यम से रथ यात्रा निकालकर जनता का मन परखना चाहती है. गिरी ने कहा कि, इस महायज्ञ का आयोजन केवल राष्ट्र की सुख, समृद्धि और प्रगति के लिए किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि, इस महायज्ञ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फ़िल्मी सितारे, कई बड़े नेता और भी कई मशहूर हस्तियां हिस्सा लेंगी. यहां यह देखना भी दिलचस्प होगा कि, भाजपा और मोदी के विपक्षी इसे कौन सा नया रंग देते हैं. 

आनंदी बेन पटेल बनी एमपी की 21 वीं राज्यपाल

छत्तीसगढ़-पांडिचेरी भी पहुंची 'लाभ' की आग

संबंधों की तुरपाई षड्यंत्रों से मत खोलो.. कुमार विश्वास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -