लोकप्रिय लेखिका महाश्वेता देवी अस्पताल में भर्ती
लोकप्रिय लेखिका महाश्वेता देवी अस्पताल में भर्ती
Share:

कोलकाता : लोकप्रिय लेखिका महाश्वेता देवी को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह बात सामने आई है कि उनकी हालत उपचार के बाद स्थिर है। बेल्ले व्यू मल्टिस्पेशिलिटी क्लीनिक में महाश्वेता देवी को बुखार और अन्य समस्याओं के चलते भर्ती करवाया गया था। उनकी सेहत खराब होने की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने पहुंची। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाश्वेता देवी से चर्चा भी की। ममता ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की।

महाश्वेता देवी 89 वर्ष की हैं। उन्हें रेमन मैग्सेसे अवार्ड भी मिला हुआ है। उन्हें ज्ञानपीठ, पद्यम विभूषण आदि पुरस्कारों व अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें सांस लेने में कुछ परेशानियां होने लगीं।

इसके बाद वृद्धावस्था से जुड़ी कुछ परेशानियों का अनुभव भी उन्हें हुआ। हालांकि अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। चिकित्सकों द्वारा एक सप्ताह के अंदर उनकी छुट्टी के संकेत दिए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -