विरोध के बाद महाराष्ट्र ने वापस लिया देशद्रोह पर विवादित सर्कुलर
विरोध के बाद महाराष्ट्र ने वापस लिया देशद्रोह पर विवादित सर्कुलर
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने विपक्ष और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते देशद्रोह संबंधी कानून पर जारी विवादित सर्कुलर को वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी राज्य सरकार ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी। बता दे की यह सर्कुलर 27 अगस्त को जारी किया गया था। सर्कुलर की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में 2 याचिकाएं लगाई गई हैं। ये याचिकाएं कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और वकील नरेंद्र शर्मा ने लगाई हैं। इस पर सुनवाई के दौरान जस्टिस वी.एम कनाडे और शालिनी फणसालकर जोशी की खंडपीठ के सामने राज्य के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे ने सर्कुलर वापस लेने की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी की सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ हाल ही में एक मीटिंग कर सर्कुलर वापस लेने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी तक महाधिवक्ता ने यह जानकारी नही दी कि सरकार नया सर्कुलर लाएगी या नहीं। कोर्ट के बाहर अणे ने कहा कि इस संबंध में सरकार को निर्णय लेना है। बीते महीने राज्य सरकार सर्कुलर के अनुवाद में गड़बड़ी की बात स्वीकार की थी। वही संशोधित सर्कुलर लाने की बात कही थी। आपको जानकारी दे की इससे पूर्व हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इस सर्कुलर को लेकर कदम उठाने से रोक दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -