संजय राउत पर भड़कीं महाराष्ट्र कांग्रेस नेता, कहा- 'सामना के जरिए कांग्रेस को पिंच करते हैं'
संजय राउत पर भड़कीं महाराष्ट्र कांग्रेस नेता, कहा- 'सामना के जरिए कांग्रेस को पिंच करते हैं'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री यशोमती ठाकुर ने हाल ही में अपने निशाने पर शिवसेना को लिया है। जी दरअसल यशोमती ठाकुर ने हाल ही में शिवसेना के सांसद संजय राउत को अपने निशाने पर लिया है। उनका कहना है, 'संजय राउत 'सामना' के जरिए कांग्रेस को पिंच (चुटकी लेना) करते रहते हैं। आज के सामना में कांग्रेस को सेक्युलरिज्म का पाठ पढ़ाया है। सेक्युलेरिजम तो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का हिस्सा था तो इसका मतलब साफ है कि शिवसेना सेक्युलर को मानती ही है।'

केवल यही नहीं बल्कि कांग्रेस नेता का कहना यह भी है कि, 'सम्मान दो और सम्मान लो की पॉलिसी अपनानी चाहिए।' जी दरअसल यशोमति ठाकुर ने बीते कल ही कहा, "औरंगाबाद नामांतरण को लेकर शिवसेना बार-बार कांग्रेस को क्यों टारगेट कर रही है ताकि इसके आड़ में शिवसेना अपनी कुछ बातें छुपा सके। हमारे से पहले शिवसेना और बीजेपी साथ में राज्य में, केंद्र में और औरंगाबाद में भी साथ में सत्ता में तो थीं। तब सरकार ने औरंगाबाद का नाम क्यों नहीं बदला। तभी इस मुद्दे पर फैसला लेना चाहिए था। अब बार बार नामांतर का विषय क्यों सामने लाया जा रहा है।"

कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर केवल यही नहीं रुकी बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि, "मुझे नहीं पता क्या मतलब निकालना चाहिए। कहीं वो ईडी को लेकर तो बीजेपी के दबाव में नहीं आ रहे है ना? कांग्रेस कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चल रही है और महाविकास आघाड़ी की सरकार भी उसी के आधार पर चलनी चाहिए।''

दिल्ली में 9 माह बाद फिर खुलेंगे स्कूल, आज से शुरू होंगी कक्षाएं

महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने 17 जनवरी को मनाया 'शहीदी दिवस'

3 दिन की शांति के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आज क्या हैं कीमतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -