महाराष्ट्र बारिश में 138 लोगों की मौत, रायगढ़ के लिए रवाना हुए CM उद्धव
महाराष्ट्र बारिश में 138 लोगों की मौत, रायगढ़ के लिए रवाना हुए CM उद्धव
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में इस समय जो स्थिति बनी हुई है वह सभी को भयावह लग रही है क्योंकि बारिश के चलते यहाँ हालात बड़े बुरे हो चले हैं। यहाँ भारी बारिश-भूस्‍खलन से तबाही मची हुई है और सभी लोग हैरान-परेशान हैं। महाराष्ट्र में बाढ़ के चलते अब तक कुल 76 लोगों की मौत हुई है और राज्‍य में लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में अब तक करीब 138 लोगों की मौत हो गई। जी हाँ, केवल यही नहीं बल्कि भारी बारिश से 9 जिलों के 890 गांव प्रभावित हैं। बताया जा राहा है राज्य में बारिश के चलते 59 लोग गुमशुदा हैं और करीब 90 हज़ार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा अब तक 75 मवेशियों की भी मौत हुई है।

आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के मदद व पुनर्वासन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। वहीं अगर हम रायगढ़ की बात करें तो यहाँ कुल 6 जगहों पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। इनमे से 2 जगहों से ही अब तक 49 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ खबर यह भी है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज मुंबई से हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित महाड़ के लिए रवाना हो गए हैं। जी हाँ, वह इस दौरान बाढ़ प्रभावित तलिये गांव का भी दौरा करेंगे। वहीं महाराष्ट्र के मदद व पुनर्वासन विभाग का कहना है कि राज्‍य में इस वक्त भारी बारिश से 9 जिले प्रभावित हैं।

इस लिस्ट में कोल्हापुर, रायगढ़, सांगली, सतारा, रत्नागिरि, ठाणे, मुंबई, सिंधुदुर्ग, पुणे शामिल हैं। इन सभी जगहों पर बारिश ने तबाही मचा दी है। बताया जा राहा है भारी बारिश के बाद बाढ़ से यहां 890 गांव प्रभावित हुए हैं। इस लिस्ट में पुणे के 420, कोल्हापुर के 243, सांगली के 92 , सतारा के 120 गांव शामिल हैं।

लगातार गिरते जा रहे है सोने के दाम, जानिए आज का भाव

खुले मंच से हिन्दुओं को गाली, मोदी-शाह पर अपमानजनक टिप्पणी... पादरी जॉर्ज पोन्नैया गिरफ्तार

मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने के खबर सुनकर ख़ुशी से झूमा परिवार, इस अंदाज में मनाया जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -