राजनाथ ने कांग्रेस पर लगाया कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप
राजनाथ ने कांग्रेस पर लगाया कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप
Share:

नई दिल्लीः केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुंबई में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कश्मीर और राफेल को लेकर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने फ्रांस दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि राफेल में बैठने का अवसर उन्हें मिला और सुपरसोनिक स्पीड का अनुभव हुआ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में हमारी सरकार सुपरसोनिक स्पीड से भी आगे जा रही है, वहीं कांग्रेस सुपरसोनिक रफ्तार से नीचे रसातल की तरफ जा रही है।

कश्मीर मुद्दे पर भी राजनाथ सिंह ने कांग्रेस का जमकर घेराव किया। कश्मीर मुद्दे पर सिंह ने कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक विषय है उसको कांग्रेस अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के नेता लंदन में जाकर कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर लम्बी चर्चा कर रहे हैं। आखिर कांग्रेस चाहती क्या है। कांग्रेस को देश की जनता को जवाब देना होगा।

जम्मू एवं कश्मीर में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का नारा देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में Article 370 को समाप्त करना हमारी पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता रही है। इसे समाप्त करने का फैसला राष्ट्रीय हित में लिया गया फैसला है। महाराष्ट्र सरकार की तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार का कामकाज देख कर मेरा भरोसा पक्का हो गया कि महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने वाली है। 

अमेरिका ने तुर्की पर लगाए प्रतिबन्ध, ट्रम्प बोले- बर्बाद कर देंगे अर्थव्यवस्था

उमर अब्दुल्ला और महबूबा की हिरासत पर बोले अमित शाह, कहा- यदि कोई उकसाने की कोशिश....

विधानसभा चुनावः पीएम मोदी आज हरियाणा तो राहुल गांधी महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी सभा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -