MP: इस दिन से होंगे पंचायत चुनाव, हुई तारीखों की घोषणा
MP: इस दिन से होंगे पंचायत चुनाव, हुई तारीखों की घोषणा
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) की तारीख़ों की घोषणा हो चुकी है। जी हाँ और कहा जा रहा है अगर कोरोना की स्थिति काबू में रही तो मध्यप्रदेश (Madhya pradesh panchayat election) में जनवरी और फरवरी 2022 में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। वहीं इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां भी आरम्भ कर दी है।

बीते शनिवार के दिन इस बारे में पूरी जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा, 'पंचायत चुनाव (Panchayat Election) तीन चरणों में होंगे। 6 जनवरी 2022 को 9 जिलों में मतदान होगा, 28 जनवरी 2022 को सात जिलों में मतदान कराया जाएगा और तीसरा चरण 16 फरवरी को 36 जिलों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 22 हजार 695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है, जिसके लिए 71 हजार 398 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।' आगे उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि 'मतदान का समय सुबह 7 बजे से 3 बजे तक रहेगा। इसके लिए 4 लाख 75 हज़ार मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा। ग्राम स्तर पर बैलेट पेपर के ज़रिए वोटिंग होगी, जबकि जिला और जनपद सदस्य के लिए ईवीएम से चुनाव होगा।'

आगे उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए करीब 3 करोड़ 92 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से 2 करोड़ 2 लाख 30 हज़ार पुरुष मतदाता हैं तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 90 लाख 20 हज़ार हैं।'

MCD चुनाव के लिए AAP ने फूंका बिगुल, पार्टी ने शुरू किया 'मिस्ड कॉल सदस्यता अभियान'

'2024 से पहले लाया जाए सामान नागरिक संहिता कानून।।', स्वामी रामभद्राचार्य ने उठाया मुद्दा

ममता के बाद अखिलेश ने भी 'कांग्रेस' को ठुकराया, बोले- उन्हें जीरो सीट मिलेंगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -