मध्यप्रदेश की अवैध कालोनियां बनाई जाएंगी वैध, सीएम शिवराज ने किया था वादा
मध्यप्रदेश की अवैध कालोनियां बनाई जाएंगी वैध, सीएम शिवराज ने किया था वादा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने राज्य की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का ऐलान किया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को कहा है कि यह काम निर्धारित वक़्त पर ही पूरा कर लिया जाए। दरअसल, मंगलवार को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई समय-सीमा में करें।

इसके साथ ही उन्होंने नवगठित 29 नगरीय निकायों में राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन लागू करने का प्रस्ताव जल्द भेजने के लिए भी कहा। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीतेश व्यास और मनीष सिंह तथा अन्य अफसर उपस्थित थे। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा की थी। 

उनकी सरकार के रहते हुए इस योजना पर काम आरम्भ भी हो गया था, मगर बीच में सत्ता हाथ से जाने के बाद कांग्रेस सरकार में अवैध कॉलोनियों को वैध करने का मामला ठंडे बस्ते में चले गया। अब जब फिर से राज्य में सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं तो इस योजना पर काम फिर से आरम्भ हो गया है।

Twitter को सरकार का सख्त नोटिस, कहा- विवादित ट्विटर हैंडल्स पर रोक लगाएं वरना...

ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के शॉट्स में आई गिरावट

जींद महापंचायत में गरजे टिकैत- किसानों पर दर्ज मुक़दमे वापस हों, तभी आगे की बात होगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -