'कान खोलकर सुन लो, सबसे हिसाब लिया जाएगा..', कमलनाथ ने पुलिस और अधिकारियों को धमकाया
'कान खोलकर सुन लो, सबसे हिसाब लिया जाएगा..', कमलनाथ ने पुलिस और अधिकारियों को धमकाया
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय बाकी है, लेकिन सियासी दलों की तीखी बयानबाज़ी तेज हो चली है। इसी क्रम में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की पुलिस और अधिकारियों को धमकाया है। कमलनाथ ने कहा है कि 8 माह बाद उन सब से हिसाब लिया जाएगा। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक रैली के दौरान लोगों से कहा कि बगैर डरे पुलिस और अधिकारियों से हिसाब लीजिएगा। निवार में एक रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ बोले कि, ‘मैं कहना चाहता हूं कि 8 महीने में चुनाव हैं। डरिएगा मत, आक्रामक रहिए। अधिकारियों और पुलिस को कह दीजिएगा कि 8 महीने में हम आपसे हिसाब लेंगे। सभी कर्मचारी और पुलिस के लोग कान खोलकर सुन लें कि उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा।’

कमलनाथ ने आगे कहा कि, ‘अभी मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि ये चुनाव किसी व्यक्ति या कांग्रेस का नहीं, बल्कि आपकी आने वाली पीढ़ियों का है। आप आने वाली पीढ़ियों को कैसा भविष्य देना चाहते हैं। आज किस तरह हमारे संविधान पर आक्रमण हो रहा है। हमारे देश की संस्कृति खतरे में है। आप सबको इस संस्कृति और संविधान का रक्षक बनना है।’

500 लोगों की बीच सड़क हुई थी हत्या.., जानें क्या है Bloody Sunday का खूनी इतिहास ?

भाजपा में वापसी करेंगे उपेंद्र कुशवाहा ? JDU से चल रहे नाराज़

फर्जी था स्वाति मालीवाल का स्टिंग ऑपरेशन, छेड़छाड़ करने वाला AAP कार्यकर्ता ? LG से शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -