पश्चिम महाराष्ट्र के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में आज भी होगा झमाझम
पश्चिम महाराष्ट्र के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में आज भी होगा झमाझम
Share:

मुंबई: भारतीय मौसम विभाग द्वारा दिए गए अनुमान को माने तो मुंबई में ज़ोरदार बारिश आरम्भ हो चुकी है। जी दरअसल गोरेगांव के आरे के आस-पास, मालाड, कांदिवली, बोरिवली जैसे पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में रात भर जम कर बारिश होने के बारे में कहा गया है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी है। वहीँ मध्य मुंबई के चेंबूर, सायन और घाटकोपर इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई है और यह अभी भी रुक-रूक कर हो रही है।

वहीँ आज के लिए महाराष्ट्र के कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाडा और विदर्भ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जी दरअसल मौसम विभाग ने आज इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा है। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग ने बीते सोमवार के लिए पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरि, पुणे, सातारा और कोल्हापुर इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीँ मुंबई, सिंधुदुर्ग, नासिक, धुले, नंदूरबार, जलगांव, बीड, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, अमरावती, गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरोली जिले के लिए यलो अलर्ट जारी हो चुका है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि अगले तीन से चार दिनों तक महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर तेज़ गति से हवाएं चलेंगी। जी दरअसल हाल ही में मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य भर में मूसलाधार से अति मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है। जी दरअसल बंगाल की खाड़ी के आस-पास कम दाब का क्षेत्र तेजी से तैयार हो रहा है, ऐसे में मुंबई के प्रादेशिक मौसम केंद्र से भी अगले चार से पांच दिनों के लिए अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

क्या 'तालिबान' के खिलाफ युद्ध छेड़ेगा भारत ? तैयारियों को धार देने में जुटी इंडियन आर्मी

आज से देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे इंडियन रेलवे के लाखों कर्मचारी, ये है वजह

UP और गोवा के चुनावी संग्राम में अपना दम दिखाएगी शिवसेना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -