कॉलगर्ल के पास मिला बिहार में SP का मोबाइल, बोली- 'काम के बाद पैसे नहीं दिए'
कॉलगर्ल के पास मिला बिहार में SP का मोबाइल, बोली- 'काम के बाद पैसे नहीं दिए'
Share:

पटना: बिहार में आए राजनीतिक भूचाल के बाद अब पुलिस महकमे में धमाका देखने के लिए मिल रहा है। यहाँ धमाके की वजह भी ऐसी है कि मामले पर हर अधिकारी और पुलिसकर्मी बोलने से बच रहा है। यह मामला केवल एक मोबाइल चोरी का था, हालाँकि पूछताछ में कुछ ऐसा खुलासा हुआ कि अधिकारी सन्न रह गए। इस मामले को बिहार के मधेपुरा का बताया जा रहा है। जी दरअसल यहां के एसपी का फोन गायब था और जांच हुई, फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। उसके बाद पता चला कि फोन सहरसा में है। उसके बाद कार्रवाई करते हुए फोन को सहरसा से बरामद किया गया और महिला को हिरासत में लिए गया।

अंत में पूछताछ में जो महिला ने खुलासे किये, उसने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। जी दरअसल महिला ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि, उसने मधेपुरा के डीएसपी को एक लड़की सप्लाई की थी। इसके अलावा महिला ने बताया कि, "डीएसपी साहब के पास कई दफे लडकी भेजी गई। पहली बार तो उन्होंने पैसे दिये थे लेकिन बाद में पैसा नहीं दिए। इसके बाद लड़की मोबाइल उठाकर ले आई।"

इस मामले में आगे महिला ने बताया कि डीएसपी साहब जब लड़की को एक घंटे के लिए अपनी कोठी में रखते थे तो उसका रेट 300 रूपया था, हालाँकि अगर लड़की को दो-तीन घंटे के लिए रोका गया तो उसका रेट 500 रूपया था। पहली बार डीएसपी साहब ने 300 रूपया दिया था तो लडकी ने उसे 100 रूपये कमीशन दिया था। लेकिन पहली बार के बाद डीएसपी ने फिर कभी पैसा ही नहीं दिया।

तभी लड़की उनके घर से मोबाइल उठा ले आई। आपको बता दें कि लडकी जो मोबाइल लेकर भाग गयी थी वह मधेपुरा के एसपी का मोबाइल था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार हाल में ही छुट्टी पर गए थे और वहीं पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक उन्होंने मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज सौंप दिया था। इसी के साथ मधेपुरा एसपी ने सरकारी मोबाइल भी डीएसपी को सौंपा था और इसी बीच डीएसपी ने कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया था। उसे पैसे नहीं मिले तो वह तकिये के नीचे रखा एसपी का मोबाइल लेकर चली गई।

'आदिवासी लड़कियों का शोषण कर रहे बांग्लादेशी', दुमका हत्याकांड पर बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

भारतीय डिफेंडर सुरेंदर का बड़ा बयान, कहा- "प्रो लीग से पहले अपनी समस्याओं पर मेहनत करेंगे..."

गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तानी आतंकी की हार्ट अटैक से मौत, सुसाइड मिशन लेकर आया था भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -