'आदिवासी लड़कियों का शोषण कर रहे बांग्लादेशी', दुमका हत्याकांड पर बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे
'आदिवासी लड़कियों का शोषण कर रहे बांग्लादेशी', दुमका हत्याकांड पर बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे
Share:

दुमका: झारखंड के दुमका में अभी अंकिता हत्याकांड थमा नहीं है कि एक आदिवासी लड़की की हत्या का मामला सामने आ चुका है। जी दरअसल विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस का कहना है कि मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है और बताया जा रहा है मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थीं। इसी के साथ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरी तरफ इस मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई हैं। जी दरसल भाजपा से सांसद निशिकांत दुबे का इस मामले पर बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'दुमका में नाबालिग लड़की के परिजनों से मिल रही खबर से प्रतीत होता है कि लड़की 3 महीने की गर्भवती थी। इसकी जांच होनी चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में 'ग्रूमिंग गैंग' सक्रिय हैं। जिनमें बांग्लदेशी मुसलमान लड़के, कम उम्र की दलित और जनजातीय (आदिवासी) लड़कियों का शोषण कर रहे हैं और सोरेन सरकार चिर निंद्रा में सो रही है।

इसी के साथ भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि, 'पार्टी हमेशा पीड़ित के साथ हैं। आदिवासी लड़की जिसकी बलात्कार के बाद अंसारी ने पेड़ से लटका कर हत्या कर दी,उस परिवार से मिलने अभी बाबूलाल मरांडी पहुंचने वाले हैं। उस परिवार की कानूनी लड़ाई,अपराधी को फांसी की सजा दिलाने तकतक भाजपा लड़ेगी,आर्थिक सहायता तो 30 लाख करेगी ही।' दूसरी तरफ डीआईजी सुदर्शन मंडल ने घटना की पुष्टि की है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी के साथ जिले के एसपी अम्बर लकड़ा ने भी बताया कि इस केस में अरमान अंसारी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

दस लाख से अधिक रोहिंग्या प्रवासी बांग्लादेश पर 'बड़ा बोझ', शेख हसीना का बड़ा बयान

कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू में गुलाम नबी आजाद की पहली रैली, होने वाला है कुछ खास!

जिले को मिली तीन बीएलएस एम्बुलेंस की सौगात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -