Apr 29 2016 11:56 AM
संयुक्तराष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन पीस बिल्डिंग कमीशन भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित कश्मीर मसले से दूर रहेगा। इस मामले में संस्था के प्रमुख मचारिया कामाऊ ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली चर्चा जिस तरह की परिस्थितियों में भी होती है तो उसका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे प्रमुख बात है कि शांति बनी रहे।
फिर जिस परिस्थिति में चर्चा हो रही है उसका ध्यान रखते हुए स्थानीय हालात का भी सम्मान करना जरूरी है। क्योंकि शांति के लिए इसकी आवश्यकता है। उनका कहना यह भी था कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों की परिस्थितियों को देखते हुए डाॅयलाॅग को कंटीन्यू किया जाना जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के एक संवाददाता ने उनसे सवाल किया था कि क्या शांति प्रक्रिया केवल भारत के रूख पर ही निर्भर है तो उन्होंने कहा था कि दोनों ही देशों की भागीदारी को देखा जाना जरूरी है। उनका मुख्य केंद्रीकरण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत को लेकर था।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED