Box office collection : दर्शकों को जमकर भा रही, सिनमाघरों में लुका-छुपी
Box office collection : दर्शकों को जमकर भा रही, सिनमाघरों में लुका-छुपी
Share:

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लुका-छिपी खूब धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गया है। फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। सिंगल स्क्रीन पर फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे है। बता दें, लुका छुपी 25-30 करोड़ के बजट पर तैयार हुई थी। 

Badla Movie Review : शुरु से लेकर आखिरी तक आपको बांधकर रखेगी फिल्म की कहानी

अब तक इतना हुआ कलेक्शन 

जानकारी के मुताबिक लिव- इन रिलेशनशिप पर बनी यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म एक खास वर्ग के दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए। फिल्म ने अब तक भारतीय बाजार में 53.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े के अनुसार लुका छुपी ने शुक्रवार को 8.01 करोड़, शनिवार को 10.08 करोड़, रविवार को 14.04 करोड़, सोमवार को 7.90 करोड़, मंगलवार को 5.04 करोड़, बुधवार को 4.60 करोड़ और गुरुवार को 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की ये कमाई भारत में हुई है।

कलंक : दुल्हन के लिबास में नजर आई आलिया भट्ट, सामने आया खूबसूरत पोस्टर

जानकारी के लिए बता दें, फिल्म लुका-छिपी कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में लुका छुपी ने पहले हफ्ते में 53.70 करोड़ कमाए। कार्तिक की 2018 में रिलीज हुई सोनू के टीटू की स्वीटी ने 45.94 करोड़ और 2015 में प्यार का पंचनामा 2 ने 39.25 करोड़ कमाए थे।

अरबाज ने गर्लफ्रेंड के बारे में कही ऐसी बात जिसे सुनकर मलाइका को आ सकता है गुस्सा!

आकाश और श्लोका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर आई सामने, देखते ही हैरान रह जाएंगे आप

पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है 'कैप्टन मार्वल'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -