22 घंटे फंसा रहा प्लेन, आखिर क्या हुआ विमान के साथ
22 घंटे फंसा रहा प्लेन, आखिर क्या हुआ विमान के साथ
Share:

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर एक विमान घंटों तक खड़ा रहा। दरअसल विमान के चारों ही टायर पंक्चर हो गए थे। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन हादसा टल गया। दरअसल यह विमान लुफ्थांसा का था और यह म्यूनिख से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। इस विमान में 163 यात्री सवार थे।

विमाल की फ्लाईट संख्या एलएच 764 रात्रि 10.56 बजे मुंबई विमानतल पर लैंड हुई। मगर लैंडिंग में इसके सारे टायर पंक्चर हो गए, साथ ही लैंडिंग गियर भी फेल हो गया। जिसके कारण इसे आपात स्थिति में रखा गया। ऐसे में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

विमान को करीब 12 घंटे बाद दुरूस्त कर वापस भेजा गया। एयर इंडिया इस प्लेन के लिए 2 एयरक्राफ्ट जैक उपलब्ध करवा पाई। विमान खराब होने के कारण विमानतल का सेकंडरी रनवे खोला गया। जिसके कारण अन्य फ्लाईट का शेड्युल बदलना पड़ा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -