दिल्ली से सामने आया लव जिहाद का मामला, नाबालिग बच्ची को बरगलाता था 36 साल का युवक
दिल्ली से सामने आया लव जिहाद का मामला, नाबालिग बच्ची को बरगलाता था 36 साल का युवक
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 36 वर्ष के युवक ने 14 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और शादी के लिए उसे बरगलाया। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, युवक मुस्लिम समुदाय से  ताल्लुक रखता है।

पुलिस ने बताया है कि 14 साल की मासूम बच्ची जो हिन्दू समुदाय से आती है ,वो अपने परिवार के साथ गाजियाबाद क्षेत्र में रहती है। कुछ दिनों पहले दिल्ली के कालिंदी कुंज क्षेत्र में अपने मौसी के पास आई हुई थी। तभी पास में रहने वाले 36 साल के विवाहित मंटन ने लड़की को बरगलाया और फिर लड़की के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। ये भी जानकारी सामने आई है कि जब लड़की अपने पिता के घर जाती थी तब आरोपी उसे अपना पास बुला लिया करता था। दोनों के बीच फोन पर भी बातें होती थी। 

गुरुवार को जब लड़की के परिवार वालों को इस संबंध में पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी मन्टन को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पेशे से टेलर है। जानकारी मिली है की पीड़ित लड़की की मौसी ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से निकाह किया था। जिसके बाद परिवार में विवाद हुआ था। जब परिवार में विवाद समाप्त हुआ तो उसके बाद ही परिवार में बातचीत शुरू हुई। जिसके बाद पीड़ित लड़की का अपने मौसी के घर आना जाना आरम्भ हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग को पूरी दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी ने रांची में लगाया आसन

दिमाग को दुरुस्त रखेंगे ये योगासन

नागपुर: विश्व की सबसे छोटी महिला ने किया योग, वीडियो वायरल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -