सियाचिन में नहीं मिला जवानों का पता
सियाचिन में नहीं मिला जवानों का पता
Share:

सियाचिन : दुनिया के दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में से एक सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन होने से भारतीय सेना के करीब 10 जवान लापता हो गए हैं। इन जवानों की सेना द्वारा खोज की जा रही है लेकिन एक दिन बाद भी उनका पता नहीं चला है। इन लोगों में सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और मद्रास बटालियन के 9 जवान हैं। इन जवानों की बर्फ में दबने की संभावना है। सेना और वायुसेना के दल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 हजार फुट की ऊंचाई पर सेना के कैंप के पास प्रातः 8.30 बजे के लगभग हिमस्खलन हुआ। इस दौरान कैंप के दक्षिण क्षेत्र में गश्त कर रहे 10 जवान लापता हो गए।

रक्षामंत्रालय के उत्तरी कमांड के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी द्वारा कहा गया कि फिलहाल सर्च आॅपरेशन और रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। इस आॅपरेशन को लेह और उधमपुर से नियंत्रित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सियाचिन ग्लैशियर में सेना के जवान मौसम के कारण अधिक शहादत प्राप्त करते हैं। यहां का मौसम बेहद ठंडा है और यह क्षेत्र बर्फीला है।

यहां रहने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं रहती मगर फिर भी जवान डंटकर इस क्षेत्र की रक्षा करते हैं। ठंड में इस क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 50 डिग्री तक होता है। भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1984 के बाद करीब 8000 जवान इस क्षेत्र में शहीद हो गए हैं। जवानों की शहादत का कारण हिमस्खलन, भूस्खलन सर्द मौसम के कारण टिशू ब्रेक और हार्ट अटैक आदि परेशानियां होने लगती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -