पुरी ही नहीं देश के इन हिस्सों में भी निकलती है भगवान जगन्नाथ की यात्रा
पुरी ही नहीं देश के इन हिस्सों में भी निकलती है भगवान जगन्नाथ की यात्रा
Share:

पुरी: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर का सबसे बड़ा और अहम आयोजन पूरी रथ यात्रा है। यह यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को आरम्भ होती है तथा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को इसका समापन होता है। ये उत्सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। रथयात्रा के चलते भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की मूर्तियों को तीन भिन्न-भिन्न दिव्य रथों पर नगर भ्रमण कराया जाता है। इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 20 जून से होगी। भगवान जगन्नाथ गुंडीचा मंदिर जाएंगे। ओडिशा के पुरी से ही नहीं, बल्कि देश के इन भागों से भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली  जाती है।

वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा:-
ओडिशा के पुरी में निकलने वाली रथयात्रा की ही भांति वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर से भी भगवान की रथयात्रा निकलती है। इस के चलते मथुरा वृंदावन भी ओडिशा के जगन्नाथपुरी के समान दिखाई देता है।

काशी और कानपुर में निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:-
भगवान शिव की धरती काशी एवं कानपुर में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। भगवान का साथ देने के लिए लाखों भक्त रथ के साथ चलते हैं।

मध्यप्रदेश के भोपाल से भी निकाली जाती है रथयात्रा:-
इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के भोपाल में भी रथयात्रा निकाली जाती है। यहां ढ़ोल- नगाड़ों के साथ धूमधाम से यात्रा निकाली जाती है। वहीं राजधानी दिल्ली, आंध्र प्रदेश एवं पंजाब के अमृतसर में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है।

रांची की रथयात्रा:-
झारखंड की राजधानी रांची का जगन्नाथपुर मंदिर पुरी की तरह ही रथ यात्रा के लिए लोकप्रिय है। जगन्नाथपुर मंदिर के संस्थापक के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने कहा कि 1691 में बड़कागढ़ में नागवंशी राजा ठाकुर एनीनाथ शाहदेव ने रांची में धुर्वा के पास भगवान जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया था।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्र से निकला खजाना, देखने वालों की फ़टी रह गई आँखे

सविता का बड़ा बयान, कहा- "एशियाई खेलों से पहले स्पेन दौरे से अच्छा..."

माँ-बेटे मिलकर देते थे इस घिनौनी वारदात को अंजाम, पर्दाफाश हुआ तो पुलिस भी रह गई दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -