इस्लामाबाद के संग्रहालय में रखी गई भगवान बुद्ध की अति दुर्लभ प्रतिमा, तीसरी शताब्दी में की गई थी तैयार
इस्लामाबाद के संग्रहालय में रखी गई भगवान बुद्ध की अति दुर्लभ प्रतिमा, तीसरी शताब्दी में की गई थी तैयार
Share:

इस्लामाबाद: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित संग्रहालय (Islamabad Museum) में भगवान बुद्ध (Lord Buddha) के सिर की एक दुर्लभ प्रतिमा लगाई गई है। यह प्रतिमा कई वर्षों से उसके भंडार गृह में पड़ी हुई थी। स्थानीय मीडिया 'डॉन' की खबर के मुताबिक तीसरी और चौथी शताब्दी ई। की यह प्रतिमा पाकिस्तान में पहले इतालवी पुरातात्विक मिशन ने खोजी थी। 

यह प्रतिमा 60 के दशक में खुदाई में मिली थी और अंतिम बार इसे 1997 में संग्राहलय में लगाया गया था। इस्लामाबाद संग्रहालय के डायरेक्टर डॉ अब्दुल गफूर लोन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, स्वात के पत्थर से बनी भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा अत्यधिक दुर्लभ है। स्वात घाटी मुख्य रूप से पत्थर की प्रतिमाओं के लिए विश्व भर में मशहूर है।

उन्होंने आगे बताया कि तक्षशिला और अफगानिस्तान में अक्सर भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं पाई जाती हैं। यह प्रतिमा अपने आकार, लम्बे बाल, नम आंखों की वजह से और भी अनोखी लगती है। उन्होंने बताया कि शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में बुद्ध की प्रतिमा में उनके सिर को तराशने पर विशेष ध्यान दिया जाता था और महीन सामग्री का भी इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल ये अति दुर्लभ प्रतिमा इस्लामाबाद संग्रहालय में रखी गई है।

World aids day: युवती से दोस्ती करना युवकों को पड़ा महंगा, 3 दोस्तों को दे गई एड्स की बिमारी

इस्राइल ने उठाया बड़ा कदम, हमास पर जवाबी कार्रवाई

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- भारत, नेपाल और चीन के बीच...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -