मान के वीडियो पर संसद में बवाल, लोकसभा सोमवार तक स्थगित
मान के वीडियो पर संसद में बवाल, लोकसभा सोमवार तक स्थगित
Share:

नई दिल्ली : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान द्वारा संसद में बनाए गए वीडियो पर लोकसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदनों में कार्यवाही शुरु होते ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वीडियो पर आपत्ति जताई। इसके बाद लोकसभा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच दो बार सदन को स्थगित कर दिया गया। बीजेपी सांसद किरीट सौमैया और महेश गिरी ने मान के वीडियो पर चर्चा के लिए शून्यकाल में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल ने भी मान के खिलाफ नोटिस दिया था। मान ने सदन का एक वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था।

इसके बाद से ही विपक्ष उन पर आरोप लगा रहा है कि मान ने सदन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। इस पर आप सांसद का कहना है कि उन्होने ऐसा कुछ नहीं किया और यदि ऐसा किया है, तो वो फिर से वीडियो बनाएंगे। फिर चाहे स्पीकर उनके खिलाफ नोटिस ही क्यों न जारी करें। सत्र में सबसे जरुरी माने जा रहे जीएसटी बिल पर अब तक चर्चा नहीं हो पाई है, क्यों कि दोनों सदनों में कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ती आ रही है।

गुरुवार को भी कश्मीर में छिड़ी हिंसा के मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारे देश की शान है। भारत में जो भी आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, उनके पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है। कश्मीर में जो हालात बने हैं उनके लिए भी पाकिस्तान जिम्मेदार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -