कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की एक और सूची
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की एक और सूची
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम है।

मेरठ में आज होगी सीएम योगी की जनसभा, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

इन्हे मिला इस बार टिकिट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्टी ने झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद, आज नामांकन दाखिल करेंगी जया प्रदा

पंजाब से इन्हे मिला मौका 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने मंगलवार देर रात को दिल्ली में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से छह पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। इसका औपचारिक एलान भी कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव कमेटी ने पंजाब में कांग्रेस के चारों मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया है। अमृतसर संसदीय सीट से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर आरक्षित सीट से सांसद संतोख चौधरी, गुरदासपुर से सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू और पटियाला से पूर्व सांसद परनीत कौर को फिर से चुनाव में उतारने का फैसला लिया गया है।

आज प्रत्याशियों के समर्थन में दो रैलियां करने उधमपुर पहुंचेंगे अमित शाह

पीएम मोदी ने की दो राज्यों में तीन रैलियां, सभी में निशाने पर राहुल और कांग्रेस

भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना चाह रहे हैं पीएम मोदी - एचडी देवेगौडा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -