लोकायुक्त का छापा, पशु चिकित्सा अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी
लोकायुक्त का छापा, पशु चिकित्सा अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी
Share:

इंदौर : लोकायुक्त ने इंदौर में एक अधिकारी पर कार्रवाई की। दरअसल अनुपातहीन संपत्ती के मामले में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त के दल ने पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शारिक मोहम्मद के घर और अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। इस अधिकारी डाॅ. शारिक मोहम्मद के घर करोड़ों की चल-अचल संपत्ती के दस्तावेज और बैंकों में बड़े पैमाने पर राशि जमा होने की जानकारी मिली है।

इस अधिकारी के पास इंदौर की कई काॅलोनियों में मकान और प्लाॅट होने की जानकारी भी मिली है। लोकायुक्त का दल जांच कार्रवाई में लगा है। सुबह के समय जब MOG लाईन के एफ 30 मकान की डोर बैल बजी और डाॅक्टर मोहम्मद ने लोकायुक्त के दल को देखा तो वे हक्के-बक्के रह गए। उन्हें कुछ भी नहीं सूझा। लोकायुक्त को देखकर पहले तो उन्होंने बचने का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें लगा कि वे बच नहीं पाऐंगे तो लोकायुक्त को जानकारी देने लगे।

लोकायुक्त के दल ने उनकी बहन शाहिन शेख के फार्म हाउस व पार्टनर डाॅ. उत्तम यादव, चिड़ियाघर प्रभारी के संवाद नगर स्थित घर पर कार्रवाई की। डाॅ. शेख के फार्म हाउस में बलबीर अरोरा और डाॅ. उत्तरम यादव की भागीदारी है। दरअसल अरोरा इंदौर के एक बड़े भवन निर्माता हैं।

जब लोकायुक्त ने डाॅ. मोहम्मद की अन्य संपत्तियों की जांच की तो एमआईजी काॅलोनी में दो मंजिला नंबर 30 के कागजात बरामद हुए। इतना ही नहीं तीन मंजिला मकान 23 नंबर, श्रीनगर कांकड में स्वयं के मालिकाना अधिकार का मकान भी मिला है। इस पशु चिकित्सा अधिकारी के पास बड़े पैमाने पर वाहन, भूखंड व दुकान मिले हैं

जिसमें तीन फोर व्हीलर की जानकारी मिली है तो दूसरी ओर पचमढ़ी में होटल होने की जानकारी मिली है। डाॅ. मोहम्मद के पास बिचैली मर्दाना गांव में एक फार्म हाउस भी है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम से भी अपने भूखंड कर रखे थे। बताया जा रहा है कि ये मंत्री स्तर पर अच्छा रसूख्त्रा रखते हैं। लोकायुक्त का दल अब जांच में जुट गया है और इनके बैंक खातों की जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -