किसानों के प्रदर्शन ने अपनाया आक्रामक रुख, ग्रीन लाइन पर 6 मेट्रो स्टेशन के गेट किए बंद
किसानों के प्रदर्शन ने अपनाया आक्रामक रुख, ग्रीन लाइन पर 6 मेट्रो स्टेशन के गेट किए बंद
Share:

नई दिल्ली: शुक्रवार को भी किसानों का प्रदर्शन आक्रामक रुख अपना चुका है। सिंधु बॉर्डर पर पुलिस तथा किसानों के मध्य जंग हुई, यहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। किन्तु किसान पीछे नहीं हटे हैं तथा दिल्ली आने पर अड़ गए हैं। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली में कई स्थान पर मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, साथ-साथ अस्थाई जेल बनाने की तैयारी है। ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां, घेवरा स्टेशन के प्रवेश तथा निकास द्वार को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार प्रातः सिंधु बॉर्डर पर कुछ किसानों से चर्चा की है। पुलिस ने किसानों को वापस जाने का आग्रह किया तथा COVID-19 नियमों का पालन करने को कहा। हालांकि, किसान दिल्ली जाने पर अड़ गए हैं तथा पुलिस की बात नहीं मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम दिल्ली जाकर रहेंगे जो भी हो जाए। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है तथा हम दिल्ली के रामलीला मैदान में ही जाकर ठहरेंगे। 

पुलिस की तरफ से सिंधु बॉर्डर पर फिर से आंसू गैस के गोलों का उपयोग किया गया है। किसान वापस जाने का नाम नहीं ले रहे हैं तथा दिल्ली आने पर अड़ गए हैं। किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी है तथा अब ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है। शुक्रवार प्रातः किसान पुलिस द्वारा सारी रोक हटाकर रोहतक पहुंच गए, यहां रोहतक-दिल्ली हाईवे पर किसान एकत्रित होना आरम्भ हो गए हैं। 

सरकार ने आज से प्रभावी पाम ऑयल पर लगाया 10 प्रतिशत तक सीमा शुल्क

अकेलेपन को दूर करने के लिए हरिवंशराय बच्चन ने की थी दूसरी शादी

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए पश्चिम बंगाल जाएंगे राहुल गांधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -