LIC की इस सुपरहिट स्कीम में मिल रहा है 1 करोड़ रुपये का मुनाफा
LIC की इस सुपरहिट स्कीम में मिल रहा है 1 करोड़ रुपये का मुनाफा
Share:

यदि आप भी सुरक्षित निवेश कि योजना बना रहे हैं तो आपके लिए LIC एक बेहतर विकल्प लाया है। यहां आपको 1 रुपये के बदले भी शानदार फायदा प्राप्त होगा। दरअसल LIC सभी श्रेणी के व्यक्तियों को ध्यान में रखकर पॉलिसी तैयार करता है। LIC की एक पॉलिसी जीवन शिरोमणि भी ऐसी ही एक बेहतरीन स्कीम है। यह सुरक्षित सेविंग्स स्कीम है। आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में।

1 करोड़ रुपए एश्योर्ड राशि की गारंटी:-
दरअसल, LIC की योजना नॉन लिंक्ड प्लान है। इसमें आपको कम से कम 1 करोड़ रुपए एश्योर्ड राशि की गारंटी प्राप्त होती है। LIC अपने कस्टमर्स को जिंदगी सुरक्षित करने के लिए कई अच्छी पॉलिसी लॉन्च करता रहता है।

क्या है पूरा प्लान? 
LIC की Jeevan Shiromani (टेबल नंबर 847) ने 19 दिसंबर 2017 को इस योजना का आरम्भ किया था। यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। यह बाजार से जुड़ी हुई फायदे वाली योजना है। यह योजना खास तौर पर एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) के लिए बनाई गई है। यह प्लान गंभीर रोगों के लिए कवर भी देती है। इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं।

मिलता है वित्तीय समर्थन:-
जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी टर्म के चलते पॉलिसीहोल्डर्स डेथ बेनिफिट के रूप में उसके परिवार को वित्तीय समर्थन मुहैया कराता है। इस पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स के सरवाइवल यानी जीवित रहने के हालात में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है। इसके अतिरिक्त मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है।

देखें सरवाइवल बेनिफिट:-
सरवाइवल बेनिफिट मतलब पॉलिसी होल्डर्स के जीवित रहने पर निश्चित भुगतान किया जाता है। इसके तहत ये है भुगतान प्रक्रिया।
1.14 साल की पॉलिसी -10वें और 12वें वर्ष सम एश्योर्ड का 30-30 %
2. 16 साल की पॉलिसी -12वें और 14वें वर्ष सम एश्योर्ड का 35-35 %
3. 18 साल की पॉलिसी -14वें और 16वें वर्ष सम एश्योर्ड का 40-40 %
4. 20 साल की पॉलिसी -16वें और 18वें वर्ष सम एश्योर्ड का 45-45 %।

सस्ता होगा तेल..., फेस्टिव सीजन से पहले सरकार ने आयल पर से इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई

पैन-आधार लिंक करवाने की अंतिम तारीख नजदीक, जानिए पूरी प्रक्रिया

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -