प्लेन में मिला खत, हाईजेकिंग को लेकर हुई लैंडिंग
प्लेन में मिला खत, हाईजेकिंग को लेकर हुई लैंडिंग
Share:

नईदिल्ली। मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को अपहरण की आशंका, के चलते आपात स्थिति में अहमदाबाद में लैंड कर दिया गया। विमान में हिंदी व ऊर्दू में लिखा गया एक पत्र मिला था। फ्लाईट की एयरहोस्टेस व अन्य चालक दल को जानकारी मिली, और पायलट को सूचना मिलने के साथ विमान को लैंड कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों व ग्राउंड स्टाफ को सूचना दी गई।

विमान में सुरक्षा स्थितियों की जांच की गई। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि, फ्लाईट में ज्वेलर बिरजू किशोर सल्ला निवासी गुजरात ने पत्र छोड़ दिया था। यह पहले भी विमान में काॅकरोच ले जाकर शरारत कर चुका है। इस बार जब उसने पत्र छोड़ा तो लगभग 6 घंटे के लिए हड़कंप मच गया।

इस मामले में नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने एयर लाइन से शरारती यात्री को हवाई यात्रा के लिए, प्रतिबंधित करने की सिफारिश की। कहा गया कि, उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए इस तरह का कार्य किया। जो पत्र मिला उसमें अल्लाह इज ग्रेट लिखा गया था।

शरद गुट को रोकने के लिए जेडीयू लड़ेगी गुजरात में चुनाव

कांग्रेस पार्षद पर लगा नोट के बदले वोट मांगने का आरोप!

हिंदुत्व के मुद्दे पर शिव सेना के तीखे तेवर

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की रेलवे में रोजगार पर बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -