'कानून सबके लिए एक, मनीष कश्यप पर NSA, तो उदयनिधि पर क्यों नहीं...', राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र
'कानून सबके लिए एक, मनीष कश्यप पर NSA, तो उदयनिधि पर क्यों नहीं...', राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र
Share:

पटना: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा हिन्दू धर्म पर दिए गए बयान पर राजनीतिक हंगामा जारी है। अब बिहार के लोकप्रिय यूट्यूबर मनीष कश्यप की मां मधु देवी ने इस सिलसिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन पर राष्ट्र्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) यानी NSA लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री के बेटे को भी वही सजा मिलनी चाहिए जो भारत के आम नागरिक की गलती पर कोर्ट देती है।

राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी में मनीष कश्यप की मां मधु देवी ने कहा कि उनके बेटे ने तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों की स्थिति पर सवाल उठाए थे। उसकी इतनी सी गलती के लिए दोनों प्रदेशों की सरकारों ने मिलकर उसपर NSA लगा दिया। उन्होंने कहा कि एक सीएम का बेटा उदयनिधि स्टालिन जो तमिलनाडु में मंत्री है, उनके बयान पर तो पूरे देश में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती थी। फिर उनपर NSA लगाकर उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला जा रहा है। 

वही इसके साथ ही मधु देवी ने अपने बेटे मनीष कश्यप के मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों के साथ जो हुआ था, उसकी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया गया है। उसने फरवरी 2023 में तमिलनाडु से ही वायरल हुए वीडियो पर स्टोरी की थी। इन वीडियो को चैनलों ने टेलीविज़न पर दिखाया, बिहार के बड़े नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। लेकिन एक माह पश्चात् जब मनीष कश्यप ने इस पर सरकार से सवाल किया तो उसके खिलाफ 6 FIR दर्ज कर दी। 

तिमोर में खुलेगा पहला भारतीय दूतवास ! ASEAN समिट में पीएम मोदी ने किया ऐलान

'तिलक लगाने वालों के कारण भारत गुलाम बना..', लालू यादव के खास जगदानंद सिंह के बयान पर मचा विवाद

भारत की पहली सोलर सिटी बनी सांची, CM शिवराज ने किया उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -