IPL में मुंबई इंडियन्स की ताकत हुई कमजोर
IPL में मुंबई इंडियन्स की ताकत हुई कमजोर
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग के नौंवे सीज़न में मुंबई इंडियन्स को करारा झटका लगा है। दरअसल उसके बेहतरीन गेंदबाज लसिथ मलिंगा अनफिट हैं जिसके कारण मुंबई इंडियन्स ने बीसीसीआई से लसिथ मलिंगा का विकल्प मांगा है। श्रीलंका का तेजगेंदबाज घुटने की चोट के चलते आईपीएल के 9 वें सत्र से बाहर है। मलिंगा का बाहर होना मुंबई की टीम के लिए एक बड़ी परेशानी माना जा रहा है।

मुंबई इंडियन्स ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा है कि मुंबई इंडियन्स के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा घुटने की चोट के चलते आईपीएल के लीग में नहीं खेल पाऐंगे। उनकी चोट को काफी समय लग रहा है ऐसे में मुंबई इंडियन्स किसी और विकल्प की तलाश में है।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व एराॅन फिंच की सूझबूझ भरी पारी के चलते गुजरात लाॅयन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 9 वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात से मुंबई इंडियंस का मुकाबला हुआ। जिसमें गुजरात ने 20 वें ओवर में लक्ष्य को 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -