नए अवतार में लॉन्च हुई Lamborghini Aventador, रफ़्तार जानकर हो जायेंगे हैरान
नए अवतार में लॉन्च हुई Lamborghini Aventador, रफ़्तार जानकर हो जायेंगे हैरान
Share:

मुंबई : Lamborghini ने काफी इंतजार के बाद Aventador को अब अपने नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Lamborghini Aventador SVJ को भारत में लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं भारत में पहली Lamborghini Aventador SVJ को बैंगलोर, कर्नाटक में डिलीवर भी किया गया, जिससे पता चलता है कि यह एक लिमिटेड एडिशन सुपरकार है। 

बजाज की इस धाकड़ बाइक की बुकिंग शुरू, अगले माह देगी दस्तक

इतनी है इसकी कीमत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार Lamborghini Aventador Superveloce Jota को दुनिया के सामने 2018 के शुरुआत में पेश किया गया था और यह शायद Aventador के लिए अंतिम तूफान है। जानकारी बता दें जिस समय कंपनी ने इसे पेश किया था, उस समय कहा था कि इसके सिर्फ 900 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी और इसमें से एक भारतीय बाजार में उतार दी गई है। Aventador SVJ की कीमत 8.5 करोड़ रुपये से अधिक होगी। जी हां, इसकी कीमत Aventador S से भी ज्यादा है।

Ducati ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा, लाएगी अब इलेक्ट्रिक बाइक

रफ्तार की है सौदागर 

जानकारी के लिए बता दें Lamborghini Aventador SVJ में 6.5 लीटर का V12 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 770bhp की पावर और 720Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Aventador SV के मुकाबले इसकी पावर 20 bhp ज्यादा और Porsche GT2 के मुकाबले 70 bhp ज्यादा है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 2.8 सेकंड का वक्त लगता है और 0 से 200 kmph की रफ्तार पकड़ने में 8.6 सेकंड का वक्त लगता है। कार की टॉप स्पीड 349 kmph है।

ABS फीचर के साथ भारत में लॉन्च हुई FZ, यह है कीमत और दमदार फीचर

यह है बजाज की सबसे सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली गाड़ी, महज 32 हजार रु में हो जाएगी आपकी

पेट्रोल की झंझट होगी खत्म, भारत में आ रहे हैं ये 3 धमाकेदार स्कूटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -