'लालू यादव सामाजिक न्याय के निर्भीक योद्धा..', RJD सुप्रीमो के जन्मदिन पर सीएम स्टालिन ने दी बधाई
'लालू यादव सामाजिक न्याय के निर्भीक योद्धा..', RJD सुप्रीमो के जन्मदिन पर सीएम स्टालिन ने दी बधाई
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने आज यानी रविवार (11 जून) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का निर्भीक योद्धा करार दिया है। DMK के अध्यक्ष और सीएम स्टालिन ने लालू को ट्विटर पर उनके 76वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है।

स्टालिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वरिष्ठ राजनेता और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि लालू ने सम्मान के लिए जो जोर दिया, वह उनकी सियासत को थंथई पेरियार द्वारा चलाए गए हमारे स्वाभिमान आंदोलन के बहुत नजदीक लाता है। चाहे पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण हो या जातिगत जनगणना की मांग या धर्मनिरपेक्षता को बरकरार रखना, थिरु लालू प्रसाद का निरंतर आवाज उठाना उन्हें सामाजिक न्याय का एक निर्भीक योद्धा बनाता है। 

इसके साथ ही स्टालिन ने लालू के जन्मदिन के मौके पर उत्तर भारत में मंडल राजनीति को मजबूत करने के लिए लोगों की सेवा में उनके और ज्यादा वर्षों तक सक्रिय बने रहने की कामना की। वहीं, लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में परिवार के साथ केक काटकर अपना 76वां जन्मदिन मनाया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

AAP की महारैली में शामिल हुए कपिल सिब्बल, लोग दिखाने लगे अरविंद केजरीवाल का 2013 का Video

'MP ‘सत्ता विरोधी लहर’ नहीं, योजनाएं बदल रहीं लोगों की जिंदगी', CM शिवराज

'2024 चुनाव में सपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी..', विपक्षी एकता की कवायद के बीच अखिलेश यादव का बड़ा दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -