वोट के लिए एक मंच पर आऐंगे लालू- नीतिश - सोनिया
वोट के लिए एक मंच पर आऐंगे लालू- नीतिश - सोनिया
Share:

बिहार : बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव का दौर है। जनता परिवार अपने परंपरागत सहयोगी कांग्रेस के साथ मंच साझा करने की रणनीति बना रहा है तो भाजपा राजग के अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चुनावी अभियान की तैयारी में लग गई है। इस बीच एक बार फिर राजनीति के पुराने दिग्गज जेडीयू के पांडाल में बने मंच पर साथ होंगे। जी हां, आज जनता परिवार और कांग्रेस द्वारा स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया है। गांधी मैदान पर आयोजित होने वाली स्वाभिमान रैली में आरजेडी प्रमुख लालूप्रसाद यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ही साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार एक मंच पर होंगे।

इस मंच से ये सभी एनडीए के विरूद्ध प्रचार अभियान में जुटेंगे। हालांकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव इस रैली में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने रैली से किनारा कर लिया है। हालांकि उनके भाई शिवपाल सिंह यादव रैली में शामिल होंगे। रैली में सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उद्बोधन होगा। हालांकि इस रैली के पहले आयोजन में भीड़ जुटाने के लिए बारबालाओं के डांस का आयोजन रखा गया। जिसकी हर ओर चर्चा रही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -